अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मां कहती हैं, ‘मेरे बेटे ने अपनी जान बचाने के लिए पहले ही डीएम, एसपी और विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।’ मां कहती हैं, ‘आरोपी, पुलिस और प्रशासन-सब सत्ता स्वजातीय अपनी जाति के संरक्षण में खड़े रहे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई और मेरा बेटा मारा गया।’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बीते दिनों हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठने लगे थे। मृतक हर्षित मिश्रा ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, धमकी मिल रही थी, एसपी को बताया और DM के पास भी गए। विधायक के भी पास गए। लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अब इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मां कहती हैं, ‘मेरे बेटे ने अपनी जान बचाने के लिए पहले ही डीएम, एसपी और विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।’ मां कहती हैं, ‘आरोपी, पुलिस और प्रशासन-सब सत्ता स्वजातीय अपनी जाति के संरक्षण में खड़े रहे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई और मेरा बेटा मारा गया।’
• माँ कहती हैं, ‘मेरे बेटे ने अपनी जान बचाने के लिए पहले ही डीएम, एसपी और विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।’
• माँ कहती है, ‘आरोपी, पुलिस और प्रशासन – सब सत्ता स्वजातीय अपनी जाति के संरक्षण में खड़े रहे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई और मेरा बेटा मारा गया।’… pic.twitter.com/wt2lftW4nW
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2026
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो ‘सिलेंडर’ को बना लिया चूल्हा, देखें Viral Video
उन्होंने आगे लिखा, आज उत्तर प्रदेश के हर जिले और गांव में यह चर्चा आम है कि जातीय पक्षपात के चलते अपने ही जाति के अधिकारियों की तैनाती कर स्वजातीय माफ़ियाओ और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसी माहौल का नतीजा है कि जौनपुर में एक ट्रक ड्राइवर को गर्दन पर पैर रखकर मार दिया जाता है और दो लोगों को बदायूं में गोली मार दी जाती है। अब PDA जाग चुका है। वह जातीय अन्याय और अपराध का जवाब देगा। ’पीडीए’ अब ‘पीड़ा, दमन, अन्याय’ और नहीं सहेगा।