1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बिकिनी लुक में हसीना ने Beach पर दिखाया टशन, पति ने रिकॉर्ड किया Video

बिकिनी लुक में हसीना ने Beach पर दिखाया टशन, पति ने रिकॉर्ड किया Video

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Famous actress Kishwer Merchant) इन दिनों अपने पति सुयश राय (Suyyash Rai)और बेटे संग वेकेशन पर हैं। किश्वर वेकेशन से लगातार फोटोज-वीडियोज शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं। अब उन्होंने बिकिनी में अपना खास लुक शेयर किया है, मगर इसमें एक मजेदार ट्विस्ट है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Famous actress Kishwer Merchant) इन दिनों अपने पति सुयश राय (Suyyash Rai)और बेटे संग वेकेशन पर हैं। किश्वर वेकेशन से लगातार फोटोज-वीडियोज शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं। अब उन्होंने बिकिनी में अपना खास लुक शेयर किया है, मगर इसमें एक मजेदार ट्विस्ट है।

पढ़ें :- Video-इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना प्राइवेट जेट, दोनों पायलटों की मौत

किश्वर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में दिखाया है कि जब भी वो पति सुयश राय (Husband Suyyash Rai) संग वेकेशन पर जाती हैं, तो दोनों अलग-अलग तरह से अपना टाइम स्पेंड करते हैं। किश्वर वेकेशन पर घूमते और चिल करते हुए फोटोशूट कराती हैं, जबकि उनके पति पूरा टाइम उनके कैमरामैन बनकर घूमते हैं।

किश्वर के नए वीडियो में देख सकते हैं कि फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी (Floral-print bikini) पहने वो बीच पर चिल करती हुई नजर आ रही हैं। वो इतराते हुए पोज देती दिखीं, जबकि उनके पति सुयश दौड़ते-भागते पत्नी किश्वर का फोटोशूट करते दिखाई दिए। कपल के इस अंदाज से कई लोग कनेक्ट कर रहे हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कई सेलेब्स भी मजेदार अंदाज में वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

बिकिनी में छाईं किश्वर

किश्वर के बिकिनी लुक की बात करें तो उन्होंने बिकिनी बॉटम संग ब्लू कलर का स्कार्फ भी कैरी किया है। ओपन हेयर और सटल मेकअप में वो स्टनिंग लगीं। चश्मा लगाए बीच पर उन्होंने टशन दिखाते हुए पोज दिए। किश्वर मर्चेंट की बात करें तो वो 45 साल की हैं। वो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मगर उन्होंने साल 2016 में दूसरे धर्म के सुयश राय संग शादी करके घर बसा लिया था। किश्वर के पति सुयश उनसे उम्र में 8 साल छोटे हैं। मगर धर्म और उम्र की दीवार कभी उनके रिश्ते के बीच नहीं आई। दोनों एक बेटे के पेरेंट भी बन चुके हैं और शादी के सालों बाद भी खुशहाल लाइफ जी रहे हैं।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...