Manav Suthar : न्यू चंडीगढ़ टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 300 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में मेजबान टीम की जीत के हीरो डेब्यूटांट मानव सुथार रहे। जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें एक विकेट मिला। सुथार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
Manav Suthar : न्यू चंडीगढ़ टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 300 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में मेजबान टीम की जीत के हीरो डेब्यूटांट मानव सुथार रहे। जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें एक विकेट मिला। सुथार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मानव सुथार से पूछा गया कि (टेस्ट क्रिकेट आसान है, है ना? इस पर बाएं हाथ के स्पीनर ने कहा, “नहीं सर, असल में ऐसा नहीं है। (इंडिया कैप मिलने पर उनकी भावना) यह बहुत ही अनोखा एहसास था। शुरू से ही मेरा सपना था कि मैं भारत के लिए खेलूँ और टेस्ट क्रिकेट खेलूँ। इसलिए यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय पल था और सच कहूँ तो यह बिल्कुल अवास्तविक लगा।”
क्या गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी करने से घबराहट कम हुई? इस सवाल पर मानव सुथार ने कहा, “नहीं… जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तब भी मैं काफी सहज महसूस कर रहा था। जैसे-जैसे मैं क्रीज पर जमा और कुछ गेंदें खेलीं, मुझे एहसास हुआ कि विकेट पर स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल रही थी। फिर, जब मैं गेंदबाजी करने आया और अपना पहला ओवर डाला, तो मुझे वही एहसास हुआ। उसके बाद, मेरा पूरा ध्यान सही लाइन, लेंथ और गति बनाए रखने पर था।
इस मैच से आपने सबसे बड़ा सबक क्या सीखा? के सवाल पर युवा खिलाड़ी ने कहा, “सबसे बड़ा सबक यह है कि निरंतरता (consistency) ही सब कुछ है। आपको बार-बार एक ही जगह पर गेंदबाजी करते रहना होता है। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है। मैंने यही सीखा है – धैर्य बनाए रखें, अपनी योजनाओं पर टिके रहें और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते रहें।”
न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गयी। जिसके पीछे की मुख्य भारत की ओर से पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार रहे। उन्होंने पूरे समय शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली टेस्ट पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही भारत को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त हासिल हुई और अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन के लिए मजबूर होना पड़ा है।
फॉलो ऑन मिलने पर दूसरी पारी में अफगानिस्तान की शुरुआत बेहतर रही। ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद मेहमान टीम ने लय खो दी। जिसके चलते अफगानिस्तान 112 रन पर ढेर हो गया। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट, कुलदीप यादव 3 विकेट और सिराज व सुथार ने एक-एक झटके।