1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, आठ श्रमिकों की मौत और कई घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, आठ श्रमिकों की मौत और कई घायल

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (Visakhapatnam Steel Plant) में हुए एक बड़े हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना एसएमएस-2 (SMS-2) और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी (STC-3 Heat Facility) में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव के कारण हुई।

By santosh singh 
Updated Date

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (Visakhapatnam Steel Plant) में हुए एक बड़े हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना एसएमएस-2 (SMS-2) और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी (STC-3 Heat Facility) में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, हादसा एक लैडल में विस्फोट होने के बाद हुआ, जिसके चलते पिघला हुआ स्टील बाहर फैल गया। घटना में कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।

पढ़ें :- Video-दूसरी ट्रेन से फेंकी गई बोतल, जीटी एक्सप्रेस के इंजन का शीशा टूटा, असिस्टेंट लोको पायलट लहूलुहान

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता (Andhra Pradesh Home Minister Vangalapudi Anitha) ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही वंगलापुडी अनिता दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। साथ ही वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...