Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. दिशा पाटनी ने टाइगर प्रिंट ड्रेस में दिए दिलकश पोज, नेटिजंस बोले- ‘हमारी जंगली बिल्ली’

दिशा पाटनी ने टाइगर प्रिंट ड्रेस में दिए दिलकश पोज, नेटिजंस बोले- ‘हमारी जंगली बिल्ली’

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) अपने स्टाइलिश लुक और खूबसूरती को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी फिटनेस के फैंस कायल हैं। दिशा ने बीते दिन 13 जून को अपना जन्मदिन मनाया। आज रविवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे बोल्ड पोज देती दिख रही हैं।

पढ़ें :- फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना रिलीज,‘आशिकों की कॉलोनी…’ में दिशा पाटनी ने लगाई आग


दिशा पाटनी (Disha Patani)  34 वर्ष की हो गई हैं। अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने कुछ दिलकश फोटोज शेयर किए हैं। दिशा टाइगर प्रिंट की वेस्टर्न ड्रेस (Disha’s Tiger-Print Western Dress) पहने दिख रही हैं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में स्टाइलिश पोज दिए हैं।

पढ़ें :- शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ओ रोमियो का नया पोस्टर रिलीज, वैलेंटाइन वीक पर ​सिनेमाघरों में होगी रिलीज

दिशा पाटनी ने बिल्ली के साथ भी पोज दिए हैं। उनका यह अंदाज देख कोई उन्हें ‘शेरनी’ कह रहा है तो कोई उन्हें ‘जंगली बिल्ली’ बता रहा है। कुछ नेटिजंस उनके पोस्ट पर मौनी रॉय को लेकर कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे है, ‘तस्वीरों में मौनी रॉय भी होनी चाहिए थीं’। बता दें कि दिशा और मौनी रॉय बेस्ट फ्रेंड हैं।

पढ़ें :- VIDEO: अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल का वीडियो शेयर कर किया बड़ा खुलासा, किल्प देख कर फैन हुए क्रैजी

दिशा के करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत साल 2015 में आई तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। इसमें उन्होंने मौनी नाम की एक लड़की का रोल निभाया था। साल 2016 में दिशा ने बॉलीवुड का रुख किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ थी।

Advertisement