मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज होते ही विवादों और ट्रोलिंग के घेरे में आ गया है। क्योंकि साल 2007 की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के एवरग्रीन गाने को नए तरीके से पेश करना मेकर्स और अक्षय कुमार पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस रीमेक से बेहद नाराज हैं और दिशा पाटनी की तुलना कटरीना कैफ से करते हुए अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
पढ़ें :- वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज,फैंस बोले- ‘अक्षय का कमबैक’, कुछ ने पूछा- कॉमेडी कहां हैं?
कटरीना कैफ के चार्म के आगे दिशा का ‘ऊंचा लंबा कद’ फेल
इंटरनेट पर सबसे बड़ी चर्चा इस गाने के रिलीज होते ही कटरीना कैफ और दिशा पाटनी की तुलना को लेकर हो रही है क्योंकि असली वर्जन में कटरीना कैफ की सादगी, खूबसूरती और कमाल के डांस मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया था। साथ ही दर्शकों का कहना है कि दिशा पाटनी अपनी बोल्ड और ग्लैमरस इमेज के बावजूद भी कटरीना कैफ वाले ओरिजिनल जादू और स्क्रीन प्रेजेंस की बराबरी नहीं कर पा रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड के लगातार घटते क्रिएटिव स्टैंडर्ड पर गुस्सा निकाल रहे हैं। साथ ही दर्शकों का आरोप है कि मेकर्स के पास अब नए और ओरिजिनल आइडियाज नहीं बचे हैं, इसलिए वे बार-बार ‘नॉस्टैल्जिया’ बेचने के लिए पुराने आइकॉनिक गानों को रीमिक्स कर रहे हैं।
इसके अलावा इंटरनेट पर इस गाने को ‘क्रिएटिविटी का दिवालियापन’ कहा जा रहा है। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के बीच के ‘एज गैप’ को लेकर भी यूजर्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। इस रीमेक के कारण अक्षय कुमार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, लोग उन्हें अपनी पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम और गानों का सहारा लेकर रीमेक फॉर्मूले पर टिके रहने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा, अक्षय कुमार और उनके अपोजिट कास्ट की गईं दिशा पाटनी के बीच उम्र के बड़े फासले (Age Gap) को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।