Diwali 2025 Maa Lakshmi Pujan : पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। 2025 में दिवाली का मुख्य दिन 20 अक्टूबर है। इस दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प सबसे प्रिय है। मां लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल अर्पित करने का विधान है।इसे पवित्रता, सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कमल का फूल अर्पित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
पढ़ें :- Diwali 2025 : दिवाली की साफ-सफाई में इन खास वस्तुओं का मिलना है शुभ सूचक , हो जाएंगे मालामाल
मान्यता है कि जिन घरों में कमल पुष्प से माता लक्ष्मी की पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है। और घर में अन्न, धन का भंडार भी भरा रहता है।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, कमल का पुष्प देवी लक्ष्मी को अर्पित करने से मनुष्य की बुद्धि निर्मल रहती है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
कमल कीचड़ में खिलने के बावजूद कीचड़ से अछूता रहता है, जो जीवन की कठिनाइयों के बीच अच्छाई और पवित्रता बनाए रखने का प्रतीक है।
देवी लक्ष्मी को गुलाब, गेंदा, गुड़हल और सफेद चमेली जैसे फूल भी बहुत पसंद हैं।
पढ़ें :- Diwali 2025 : दिवाली पर बन रहा ग्रहों का दुर्लभ योग , भाग्य के पूरे साथ से किस्मत जगमगा जाएगी
यदि बहुरंगी कमल नहीं मिलते हैं, तो लाल रंग का कमल चढ़ा सकते हैं।