Diwali 2025 : जगमगाती रोशनी के त्योहार दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां आरंभ हो गई है। इस साल 20 अक्टूबर को दिवाली है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इस बार दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ योग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति राशियों के जीवन पर प्रभाव डालती है। बता दें कि, यह दुर्लभ त्रिग्रही योग ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल बना रहे हैं। प्रकाश पर्व पर निर्मित हो रहे दुर्लभ
ग्रह योग कुछ राशियों के आर्थिक लाभ और तरक्की के रास्ते खुलेंगे वहीं इन राशियों की किस्मत जगमगा जाएगी। आइये जानते है।
पढ़ें :- Diwali 2024 Maa Lakshmi Pujan : दिवाली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करें उनके प्रिय फूलों से, विधिवत पूजन से भर जाएंगे धन भंडार
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस त्रिग्रही योग से खास लाभ होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से कोई रूका हुआ काम संपन्न होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।
मकर राशि
मकर वालों को काम और रोजगार में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में सफलता मिलेगी। दिवाली पर आपका समय अच्छा रहेगा.
धनु राशि
आपकी आय बढ़ेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है।