बारिश और बाढ़ कई राज्यों में कहर बरपा रही हैं। लोगो का जीना मुहाल हो गया। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कासगंज में भी बारिश और जलभराव की शिकायतों के बाद कांसगंज डीएम मेधा रूपम (DM Medha Rupam) ने ट्रैक्टर पर सवार होकर जायजा लिया।
पढ़ें :- UP Outsourced Employees New Rules : आउटसोर्स कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश और वेतन सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, जानें डिटेल
डीएम समस्या समाधान के लिए भारी बारिश में ही ट्रैक्टर पर सवार होकर गंगागढ में ग्रामीणों के बीच पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से समस्या समाधान के निर्देश विकास विभाग और पंचायत राज विभाग को दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कहीं लापरवाही हुई तो संबंधित की जबाब देही तय होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम मेधा रूपम (DM Medha Rupam) को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगागढ की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने डीएम को बताया कि गांव में राह निकलना दूभर हो गया है। जगह जगह पानी भरा हुआ है। इस पर डीएम खुद गांव का हाल जानने के लिए निकल पड़ी। गांव पहुंचते ही उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी रुकवा कर ट्रैक्टर पर सवार होकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि समस्या काफी बढ़ गई है। डीएम ने तत्काल जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि इस समस्या से स्थाई समाधान किया जाए।
डीएम मेधा रूपम ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का हाल भी जाना। वे भिटोना उपकेंद्र पहुंची। उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाए।कासगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव रामपुर में भी हालत बद से बदत्तर दिखाई दिए। यहां जलभराव हो गया। गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पानी भर गया। मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। वहां के ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया है।