Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. खाना खाने के बाद भूलकर भी न खाएं संतरा, अंगूर और ऐसे फल वरना हो सकती हैं कई दिक्कतें

खाना खाने के बाद भूलकर भी न खाएं संतरा, अंगूर और ऐसे फल वरना हो सकती हैं कई दिक्कतें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Do not eat orange, grapes even by mistake after eating food: अधिकतर लोगो की हैबिट होती है वे खाना खाने के बाद दोपहर के समय फलों का सेवन करते हैं। फल वैसे तो पोषक तत्वों का भंडार होते हैं जिन्हे खाने से सेहत को तमाम फायदे होते है। खासतौर से खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं। पर क्या आप जानते हैं इन फलों को खाना खाने के फौरन बाद नहीं खाना चाहिए। यह सेहत और पाचन दोनो के लिए ही दिक्कत दे सकता है।

पढ़ें :- benefits of pineapple: भूख बढ़ाने के लिए करें अनानास का सेवन, इसे खाने से होते हैं ये गजब के फायदे

वहीं विशेषज्ञों की मानें तो खाना खाने के फौरन बाद इन फलों का सेवन करने से पाचन गड़बड़ा सकता है। साथ ही एसिडिटी, ब्लड शुगर व अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। खाने के तुरंत बाद अंगूर, संतरा औऱ नींबू जैसे खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जिसका सेवन करने से पेट और पाचन से संबंधित तमाम दिक्कतें होने लगती हैं जैसे पेट का फूलना, एसिडिटी, सीने में जलन, अपच। लंबे समय तक ये दिक्कतें रहने से अल्सर जैसी बीमारी हो सकती है। शोध के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों को खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है और फिर अचानक गिर भी सकता है। इसलिए शुगर के मरीजोंं को ऐसा करने से बचना चाहिए।

अलावा खाना खाने के फौरन बाद खट्टे फलों को खाने से दांतों में सेंसिटिविटी और सड़न की दिक्कत हो सकती है। साथ ही मुंह में छाले और जलन की समस्या हो सकती है।
अगर आप तमाम दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो इन फलों को खाना खाने के कम से कम एक या दो घंटे पहले ही खाएं। खाना खाने के बाद न खाएं। खाना खाने से पहले खट्टे फलों को खाने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही साइट्रिक एसिड का असर भी कम होता है।

Advertisement