Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘Don 3’ Row: रणवीर सिंह के लीगल नोटिस के बाद FWICE का बड़ा फैसला, एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश लिया वापस

‘Don 3’ Row: रणवीर सिंह के लीगल नोटिस के बाद FWICE का बड़ा फैसला, एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश लिया वापस

By Abhimanyu 
Updated Date

Don 3 Row : डॉन 3 फिल्म को लेकर छिड़े विवाद में एक नया मोड़ आया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बुधवार को रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग निर्देश वापस ले लिया है। यह कदम तब उठाया गया, जब ‘धुरंधर’ स्टार ने संगठन को एक कानूनी नोटिस भेजा। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, “यह फैसला इंडस्ट्री के संगठनों के अनुरोधों और काम में रुकावट से बचने के लिए संयुक्त चर्चा की मांगों के बाद लिया गया है।”

पढ़ें :- Bollywood controversy: 'डॉन 3' विवाद में सबसे बड़ा मोड़, FWICE के फरमान के खिलाफ बॉम्बे कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बुधवार को कहा कि उसने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने के मामले में उनके खिलाफ जारी ‘असहयोग’ निर्देश वापस ले लिया है। यह फ़ैसला इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया (PGI) और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के दखल के बाद लिया गया। FWICE ने कहा, “IMPAA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA के अनुरोध के बाद, हम अपना असहयोग निर्देश तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं।”

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पत्रकारों से कहा, “हमें बताया गया है कि हम सभी को प्रोड्यूसर्स की संस्था के साथ बैठकर एक सही फैसला लेना चाहिए, जिससे प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर को कोई दिक्कत न हो।” उन्होंने आगे कहा, “इस मामले में न तो कोई जीता है और न ही कोई हारा है। हमारा लीगल डिपार्टमेंट उनके लीगल नोटिस का जवाब देगा।”

गौरतलब है कि रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का निर्देश 25 मई को जारी किया गया था। यह तब हुआ जब अख्तर और उनके प्रोड्यूसिंग पार्टनर रितेश सिधवानी ने ‘इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन’ (IFTDA) में शिकायत दर्ज कराई, जिसने इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए FWICE के पास भेज दिया। मशहूर फ़्रैंचाइज़ी ‘डॉन 3’ का रीबूट, कथित तौर पर पिछले तीन सालों से डेवलपमेंट में है, लेकिन इसकी शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई थी। प्रोड्यूसर्स का दावा है कि प्री-प्रोडक्शन पर ही ₹45 करोड़ से ज़्यादा खर्च हो चुके हैं।

पढ़ें :- रणवीर सिंह विवाद में नया मोड़: FWICE के पंगे के बीच मुंबई छोड़ हैदराबाद भागेगी 'प्रलय'?
Advertisement