अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य अयोध्या दौरे पर पहुंची। यहां पर उन्होंने राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरन उन्होंने वहां पर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जान। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए।
पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अस्पताल में दौरे के दौरान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही लिखा कि, अयोध्या प्रवास के दौरान राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
अयोध्या प्रवास के दौरान राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।#उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग… pic.twitter.com/DiD8KaVDry
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) April 15, 2025
पढ़ें :- सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम
जिला महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
डॉ. प्रियंका मौर्य ने इस दौरान अयोध्या जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
अयोध्या प्रवास के दौरान जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।#उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग @myogiadityanath @kpmaurya1… pic.twitter.com/rtt5XqthnH
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) April 15, 2025