Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret Krishna Janmashtami 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सपने में दिख जाय लडडू गोपाल, होता है ये फल

Dream Secret Krishna Janmashtami 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सपने में दिख जाय लडडू गोपाल, होता है ये फल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret Krishna Janmashtami 2022 : सनातन धर्म में भगवान कृष्ण के प्रति अत्यन्त गहरी लोक आस्था है। हिंदू पंचांग के अनुसार,भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र  में मध्यरात्रि को हुआ था। इस बार अष्टमी तिथि का प्रवेश 18 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को रात्रि में हो रहा है। इस कारण कई लोग 18 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। वहीं पौराणिक शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में उदया तिथि सार्वभौमिक माना गया है। इसलिए 19 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। वैष्णव संप्रदाय भी 19 अगस्त को ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएगा। स्वप्न शास्त्र में भगवान श्रीकृष्ण  के किसी भी रूप को देखने के बहुत शुभ फल होता है। आइये जानते है स्वप्न शास़्त्र के अनुसार सपने में लड्डू गोपाल को देखने का क्या फल होता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
  1. सपने में लड्डू गोपाल की मूर्ति देखना एक शुभ संकेत होता है। भगवान की मूर्ति सपने में यदि दिखाई दे तो यह जीवन में आने वाली शुभता का संकेत होता है।
  2. कृष्ण की छटा देखने में बड़ा ही मनमोहक होती है। बालरूप में श्री कृष्ण का दर्शन अत्यंत ही दुर्लभ होता है। आपको सपने में भी यदि कृष्ण के बालरूप का दर्शन हुआ है तो आप बहुत ही भाग्यशाली हैं। यह दर्शाता है कि आपके ऊपर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा है। भगवान कृष्ण बचपन में बड़े नटखट थे। वे अक्सर माखन चुराकर खाते थे।
Advertisement