Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret : सपने में इन चीजों को देखना माना जाता है बेहद शुभ, जानें हर एक का मतलब

Dream secret : सपने में इन चीजों को देखना माना जाता है बेहद शुभ, जानें हर एक का मतलब

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret : कई बार हम सपने में अजीबोगरीब चीजें देख लेते हैं, जिन्हें देखकर हम उनका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसा माना जाता है सपने में दिखाई देने वाली घटनाओं का सीधा संबंध हमारे भूतकाल और भविष्यकाल से जुड़ा होता है।स्वप्न शास्त्र में सपने को लेकर भविष्य के संकेत बताए गए है। आइये जानते है स्वप्न शास्त्र में बताए गए ऐसे शुभ सपने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके दिखाई देने का मतलब आपके जीवन में कोई शुभ घटना होने वाली है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

1.कई बार लोगों के सपने में कुछ ऐसे पेड़ दिखाई देते हैं जो  फल और फूल से लदे हुए होते हैं। इस तरह का सपना एक शुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने का दिखाई देना आने वाले दिनों में कोई शुभ सूचना की तरफ संकेत देते हैं।

2. सपने में पहाड़ चढ़ते हुए लोग दिखाई देते हैं या फिर स्वयं पहाड़ चढ़ते हुए सपने देखते हैं। इस तरह के सपनों को बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति के जीवन में उन्नति के नए-नए रास्ते खुलने वाले हैं।

3.सपने में बारिश का दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में हर तरह की खुशियां मिलने वाली है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति
Advertisement