Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सपने में भगवान शिव का त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं, कष्ट कटने का संकेत है

Dream Secret : सपने में भगवान शिव का त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं, कष्ट कटने का संकेत है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान शिव माथे पर चंद्रमा, गले में सर्प और हाथों में त्रिशूल धारण करते है। भक्त गण आस्था से भगवान शिव के त्रिशूल की पूजा करते है। भगवान शिव अपने त्रिशूल से दुष्टों का संघार करते है। स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ -अशुभ मतलब बताए गए हैं। सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सपने में भगवान शिव के त्रिशूल को देखना अत्यन्त शुभ माना जाता है। आइये जानते है स्वप्न में भगवान शिव का त्रिशूल देखने का क्या संकेत होता है।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

1.सपने में त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।
2.त्रिशूल को सपने में देखना शुभ होता है, इस का मतलब सकारात्मक होता है। यह स्वप्न बुरे वक्त का अंत, सौभाग्य प्राप्ति, भय विनाशक, आत्मोन्नति, उच्च पद, 3.मार्गदर्शन, राजकीय सम्मान व पुरस्कार मिलने का सूचक होता है।
4.सपने में त्रिशूल का दिखना जीवन में कष्ट कटने का संकेत है।
5.सपने में किसी को त्रिशूल भेट करना धन प्राप्ति का संकेत है।

Advertisement