Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के भ्रष्टाचार की वजह से ‘जल से जीवन को ख़तरा है’ ये नारा जनता के बीच प्रचलित हो गया: अखिलेश यादव

भाजपा के भ्रष्टाचार की वजह से ‘जल से जीवन को ख़तरा है’ ये नारा जनता के बीच प्रचलित हो गया: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई कई लोगों की मौत का मामला अभी सुलझा नहीं था कि गुजरात में गंदा पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए। अब इस मामले को लेकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जैसा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ।

पढ़ें :- लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज को अब मिलेगी रफ्तार, इन क्षेत्रों में विस्तार के लिए मिलेंगे 1450 करोड़ रुपये

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के ‘ट्रिपल इंजन’ के इंदौर के बाद अब ‘ट्रिपल इंजन’ के गांधीनगर (गुजरात की राजधानी) में पीने के दूषित पानी से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गये हैं। भाजपा तो ‘नगर पालिका’ संभालने लायक भी नहीं है। प्रदेश और देश तो भाजपा क्या संभालेगी।

उन्होंने आगे लिखा, भाजपा जैसा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। पानी से छल वही कर सकता है, भ्रष्टाचार की वजह से जिसकी आंख का पानी मर गया हो। उप्र में भी भाजपा के भ्रष्टाचार के बोझ से पानी की टंकियों के गिरने की ख़बरें लगातार आती रहती हैं। भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से ‘जल से जीवन है!’ कि जगह ‘जल से जीवन को ख़तरा है!’ ये नारा जनता के बीच प्रचलित हो गया है। इंदौर में तो भाजपाई पुरानी बस्ती का बहाना बना रहे हैं, गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तो स्मार्ट सिटी के तहत नई पाइपलाइन बिछाई गयी हैं, वहाँ अब क्या बहाना बनाएंगे।

जनता कह रही है: अगर यही है ‘गुजरात के विकास का मॉडल’ तो न तो भाजपा चाहिए, न ही उनका विकास का मॉडल। भाजपा जाए तो जीवन बच जाए! देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

 

पढ़ें :- भाजपा का बजट, भ्रष्टाचार की अदृश्य खाता-बही, इसमें न आम जनता का ज़िक्र है न फ़िक्र: अखिलेश यादव

 

Advertisement