Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की वजह से यूपी के गांव बन गए हैं नरक, मेरे बेटे पर एक्शन तो फिर स्वतंत्र देव पर क्यूं नहीं : पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की वजह से यूपी के गांव बन गए हैं नरक, मेरे बेटे पर एक्शन तो फिर स्वतंत्र देव पर क्यूं नहीं : पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में भ्रष्टाचार को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) और बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत (MLA Brijbhushan Rajput) के बीच हुई झड़प का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के 30 जनवरी को महोबा भ्रमण के दौरान काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत (Charkhari MLA Brijbhushan Rajput) के तरफ से लगातार बयानबाजी और सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (BJP State President Pankaj Chaudhary) ने विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

पढ़ें :- UP में बहुप्रतीक्षित सीएमओ ट्रांसफर की लिस्ट हो रही तैयार, 25 से 30 CMO के होंगे तबादले, वरियता का रखा जाएगा ध्यान या दवा माफियाओं का चलेगा सिक्का

इस विवाद पर बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के पिता हमीरपुर लोकसभा सीट (Hamirpur Lok Sabha Constituency) तीन बार के सांसद और एक बार राज्यसभा सदस्य (2009-2012) गंगाचरण राजपूत (Ganga Charan Rajput) बड़ा इंटरव्यू देकर अपना और बेटे का पक्ष रखा है।

अहंकार को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और पार्टी से बड़ा न समझने की सलाह दी

पढ़ें :- लखीमपुर में जनरेटर फटने से एक महिला की मौत, 3 घायल

पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि  अगर उनके बेटे को नोटिस दिया गया है तो फिर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी अनुशासनहीनता का नोटिस दिया जाना चाहिए? राजपूत ने कहा कि इस विवाद के बाद जब मैंने बेटे को डांटा तो वह घर छोड़कर चला गया। बाद में उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देव उनके बेटे जैसे हैं, लेकिन अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। इसी बीच जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) ने पत्रकारों से धमकी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें (बृजभूषण राजपूत को) नोटिस जारी किया जा चुका है। उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अहंकार को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और पार्टी से बड़ा न समझने की सलाह दी।

योगी की तारीफ, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर बोला हमला

गंगा चरण राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ के साथ ही उन्होंने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर हमला बोला है। उन्होनें कहा कि कि सनातन में संतों का सम्मान है। हमारे भगवान विष्णु ने भी भृगु को लात मारने पर क्षमा मांगी थी। मैं भी मेरे पुत्र से अगर कोई गलती हो गई है तो उसके लिए क्षमा याचना करता हूं, क्योंकि योगी जी एक संत है।

Advertisement