लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में बुधवार दौपहर को हुई मूसलाधार बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां तक कि विधानसभा परिसर (Assembly Premises) में भी बारिश का पानी भर गया है। इतना ही नहीं बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के कार्यालय की छत भी लीक हो गई है।
पढ़ें :- नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बोले- बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है, कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट, कभी पिछड़ा, ब्राह्मणों को BJP मानती है...
Video- लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश से विधानसभा परिसर में घुसा पानी। विधानसभा के गेट नंबर 7 पर जलभराव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को को गेट नंबर 1 से निकाला गया।@UPVidhansabha @myogiadityanath@CMOfficeUP @UPGovt #Lucknow #UttarPradesh #BreakingNews #WeatherUpdates #Video pic.twitter.com/1VzNMEnA2P
— santosh singh (@SantoshGaharwar) July 31, 2024
यूपी विधानसभा (UP Assembly) का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है। भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) में भी पानी घुस गया है। यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है।
पढ़ें :- इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने सऊदी अरब में सैन्य बेस पर किया हमला, अमेरिका के तीन जासूसी विमान मार गिराए
VIDEO- लखनऊ नगर निगम की छत लीक,परिसर पानी-पानी
Lucknow Municipal Corporation #heavyrains #Lucknow pic.twitter.com/KUIrUkGWIV— santosh singh (@SantoshGaharwar) July 31, 2024