आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने इन दिनों लगातार अस्पतालों का दौरा कर रही हैं। इस दौरान वो वहां लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश देती हैं। साथ ही सरकार की मंशा के अनुसार हर मरीज को सुगम इलाज मिले इस बात पर जोर देती हैं।
पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बारिश बनी वरदान, हवा की गुणवत्ता सुधरकर हुई 97
इसी क्रम में आजमगढ़ में प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम जमीन फरेन्दा, विकासखंड बिलरियागंज, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां की स्थिति को देखकर वो दंग रह गईं। दरअसल, वहां पर स्टाफ नहीं रहने के कारण एक भी मरीज आता ही नहीं था।
आजमगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम जमीन फरेन्दा, विकासखंड बिलरियागंज, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बहुत ही दयनीय स्थिति में पाया गया यह स्वास्थ्य केंद्र। आधे से ज्यादा स्टाफ नदारत थे। एक भी मरीज नहीं आता था क्योंकि स्टाफ रहता ही नहीं है।
इस निरीक्षण में पाई… pic.twitter.com/Kkg0WE2nma
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) July 13, 2025
पढ़ें :- Nautanwa:आग़ाज फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ
डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, आजमगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम जमीन फरेन्दा, विकासखंड बिलरियागंज, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बहुत ही दयनीय स्थिति में पाया गया यह स्वास्थ्य केंद्र। आधे से ज्यादा स्टाफ नदारत थे। एक भी मरीज नहीं आता था क्योंकि स्टाफ रहता ही नहीं है। इस निरीक्षण में पाई गई कमियों पर उचित कार्यवाही करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आजमगढ़ जिलाधिकारी जी को निर्देश दिए गए।