DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट इलैक्शन के लिए आज, 18 सितंबर को वोटिंग जारी है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पर ईवीएम से छेड़छाड़, चुवाव में धांधली और वोटों की हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। यह आरोप भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की ओर से लगाए गए हैं। इसके साथ चौधरी ने एबीवीपी के स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट कैंडीडेट का नामांकन रद्द करने की मांग की है।
पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर बढ़ा विवाद, समाजवादी छात्र सभा-NSUI के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डूसू) चुनावों में धांधली और वोट की हेराफेरी करने की निंदनीय कोशिशों की कड़ी निंदा है। पीटीआई से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, “जब मैं एनएसयूआई उम्मीदवारों से मिलने नॉर्थ कैंपस गया था, तो हमने देखा कि एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने एबीवीपी उम्मीदवारों के नाम के आगे स्याही लगाई और हस्ताक्षर किए। डीयू प्रशासन ने खुद इसे स्वीकार किया है। जैसे राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वोट चोरी में लिप्त हैं, वैसे ही एबीवीपी भी ईवीएम के ज़रिए वोट चोरी में लिप्त है।”
VIDEO | NSUI has accused the ABVP of tampering with EVMs in the Delhi University Students’ Union elections
NSUI national president Varun Choudhary says, "When I went to North Campus to meet NSUI candidates, we saw the ABVP presidential candidate putting ink and signing next to… pic.twitter.com/cXTpVZR3J5
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2025
पढ़ें :- विनोद जाखड़ NSUI के नये अध्यक्ष नियुक्त, आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध करने पर पिछले साल 17 दिन काटी थी जेल
चौधरी ने दावा किया कि किरोड़ी मल कॉलेज, हिन्दू कॉलेज और हंसराज कॉलेज से धांधली की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे साबित होता है कि आरएसएस और भाजपा के इशारे पर एबीवीपी संगठित रूप से वोट चोरी कर लोकतंत्र की भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। आरएसएस-भाजपा अपनी अलोकतांत्रिक और धोखाधड़ी वाली आदतें दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी ले आई है।