Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. DUSU Poll Results: एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 सीटें जीतीं, एनएसयूआई एक पर विजयी

DUSU Poll Results: एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 सीटें जीतीं, एनएसयूआई एक पर विजयी

By Abhimanyu 
Updated Date

DUSU Poll Results: एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 सीटें जीतीं, एनएसयूआई एक पर विजयी। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार राहुल झांसला ने जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर बढ़ा विवाद, समाजवादी छात्र सभा-NSUI के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले आर्यन मान ने कहा, “मुझे अध्यक्ष चुनने के लिए मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का धन्यवाद करना चाहता हूँ। साथ ही, मैं यह भी बताना चाहता हूँ कि इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। दीपिका ने संयुक्त सचिव पद भी हासिल किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इस वर्ष एबीवीपी की डूसू टीम पूरी लगन से काम करेगी।”

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव में प्रमुख विजेता 

अध्यक्ष: आर्यन मान (एबीवीपी)

उपाध्यक्ष: राहुल झांसला (एनएसयूआई)

पढ़ें :- विनोद जाखड़ NSUI के नये अध्यक्ष नियुक्त, आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध करने पर पिछले साल 17 दिन काटी थी जेल

सचिव: कुणाल चौधरी (एबीवीपी)

संयुक्त सचिव: दीपिका झा (एबीवीपी)

18 सितंबर को ईवीएम के जरिये हुए थी वोटिंग

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में गुरुवार को 50 से ज़्यादा घटक कॉलेजों के 2.75 लाख से ज़्यादा योग्य छात्रों ने वोट डाले। 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के ज़रिए मतदान हुआ। अंतिम मतदान 39.45 प्रतिशत रहा। इस साल, चार मुख्य छात्र संघ पदों – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव – के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से नौ उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

पढ़ें :- लखनऊ यूनिवर्सिटी में संघ प्रमुख का छात्र संगठनों ने किया बड़ा विरोध, लगे 'भागवत गो बैक' के नारे
Advertisement