Northwestern Venezuela earthquake : उत्तर-पश्चिमी वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 नापी गई। भूकंप के झटके बुधवार रात करीब 10:21 बजे (स्थानीय समयानुसार) महसूस किए गए।
पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान
भूकंप का केंद्र, जिसकी गहराई 10.0 किलोमीटर थी। खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी कराकस (Caracas) से लगभग 600 किलोमीटर पश्चिम में, जुलिया राज्य (julia state) के मेने ग्रांडे शहर के पास था।
काराकस सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप कई राज्यों और पड़ोसी कोलंबिया में भी महसूस किया गया। कई लोगों ने सीमावर्ती इलाकों के पास आवासीय और कार्यालय भवनों को खाली कर दिया।।ब्