Benefits of eating soaked walnuts: पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट खाने के कई फायदे होते है। डेली अखरोट का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है। अखरोट में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है।
पढ़ें :- Delhi Khel Mahakumbh 2026 : क्रिकेटर शिखर धवन बनाये गए ब्रांड एंबेसडर,जताया आभार, कहा- यह दायित्व सम्मान की बात
ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। एक मुठ्ठी अखरोट को रातभर पानी में भिगने के बाद खाने से मेमोरी अच्छी होती है। दिमाग का बेहतर ढंग से विकास होता है। अगर किसी को अधिक भूलने की बीमारी है तो डेली भीगे हुए अखरोट खाने से फायदा होगा। यादश्त बेहतर होगी।
अखरोट में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत होती है।इतना ही नहीं भीगे हुए अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।
जो लोग ब्लड शुगर के मरीज हैं वे भीगे हुए अखरोट का सेवन करना शुरू कर दें। अखरोट खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जाता है। इसलिए सभी लोगों को रोजाना दो भीगे हुए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।
जो लोग मोटे हैं वे भीगे हुए अखरोट का सेवन करना शुरू कर दें। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन और फाइबर दोनों ही अधिक मात्रा में पाया जाता है जो मोटापा को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। भीगे हुए अखरोट पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन तेजी से घटाता है।
पढ़ें :- ओम बिरला को पद से हटाने की नोटिस में मिली कई खामियां, स्पीकर ने खुद खारिज होने से बचाया
भीगे हुए अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं तो हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम रहता है।