Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3.  रोटी में घी लगा कर खाना आपके सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक 

 रोटी में घी लगा कर खाना आपके सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक 

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। रोटी में घी लगाना कर खाना हर घर में आम बात है। ये कोई एक दो घर कि कहानी नही है बल्कि घर घर कि कहानी है। जैसे कि जब हमारे यहां मेहमान आते हैं तो हम लोग उनके स्वागत के लिए खाने के साथ रोटी में घी लगा कर देते हैं। कुछ लोग रोटी को सुंदर बनाने के लिए आटे में घी डालकर रोटी बनाते हैं। घी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी में घी लगा कर खाना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ें :- Healthy Eating vs Crash Dieting: सही क्या है? फिटनेस का ट्रेंड और जल्दी रिजल्ट की चाह:

पतंजलि के co founder आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna, co-founder of Patanjali) ने एक इंटरव्यू बताया कि रोटी में घी लगाकर खाना हमारे सेहत के सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। ये हमारे पाचन क्रिया पर असर डालता है।

घी में क्या-क्या होता है?

इसके साथ ही बालकृष्ण ने कहा कि घी हमारे सेहत का खजाना है। इसमें फैटी एसिड ,vitamin A,D,K पाया जाता है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। खासकर गाय की घी जिसे अमृत माना जाता है। ये दिमाग को ताकत देता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है।

रोटी पर क्यूं नही लगाना चाहिए घी?

पढ़ें :- Eye Protection During Changing Weather :  बदलते मौसम में आंखों की सुरक्षा जरूरी  ,  एलर्जी से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

बालकृष्ण ने कहा की जब हम रोटी पर घी लगते हैं तो ये एक परत बना लेता है। ये परत हमारे पाचन क्रिया को कमजोर बनाता है जिससे हमे गैस, एसिडिटि ,भारीपन की परेशानी होती है। खासकर रात में तो बिलकुल भी घी लगाकर रोटी ना खाएं। ये और भी ज्यादा नुकसान कर सकता है।

घी खाने का सही तरीका

अगर आप घी के साथ रोटी खाना चाहते हैं तो आप घी को अपने दाल और सब्जी में शामिल करे। ऐसा करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहेगी।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- 'पिज्जा-बर्गर' का अत्यधिक सेवन पुरुषों में फर्टिलिटी को गंभीर रूप से कर रहा है प्रभावित, 'AIIMS' के डॉक्टर्स ने की बड़ी चेतावनी
Advertisement