Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Economic Survey 2022: राहुल गांधी बोले-देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है

Economic Survey 2022: राहुल गांधी बोले-देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है

By शिव मौर्या 
Updated Date

Economic Survey 2022: केंद्र की मोदी सरकार ने बजट से पहले वित्त वर्ष 2022-23 अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। वित्तमंत्री निर्माला सीतारमण ने आज आर्थिक समीक्षा पेश की। इस आर्थिक समीक्षा में उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

साथ ही कहा गया है कि कर राजस्व में वृद्धि, अनुकूल राजकोषीय नीति से और वित्तीय समर्थन की गुंजाइश बढ़ी है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है जबकि मोदी सरकार के लिए ये टैक्स की कमाई एक बड़ी उपलब्धि है। नज़रिए का अंतर है-उन्हें जनता का दर्द नहीं सिर्फ़ अपना ख़ज़ाना दिखता है। #EconomicSurvey2022।’

Advertisement