Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जो पार्टी भाजपा को हरा सकती हैं उन्हीं के घर पर ED, CBI और इनकम टैक्स जा रही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले अखिलेश

जो पार्टी भाजपा को हरा सकती हैं उन्हीं के घर पर ED, CBI और इनकम टैक्स जा रही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले अखिलेश

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोलकाता में हो रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। जनता ने दो बार BJP की सरकार बनाई। दिल्ली और UP की सरकार ने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए थे उनका जवाब देना पड़ेगा। UP में अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर 80 की 80 सीटें भाजपा को हराएंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग

साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली का संकट खुद मुख्यमंत्री ने पैदा किया है। ताकि बिजली ना आने से कारखाने संकट में आएं और फिर उन्हें प्राइवेट हाथों में दे दिया जाए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपाई संविदाकर्मियों का रोजगार छीनना चाहते हैं। जो पुलिस कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाती, वो बिजली क्या संभालेगी? सपा के समय घाटे से उबरा पॉवर कारपोरेशन अब घाटे में क्यों है?

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) खासकर उत्तरप्रदेश की सरकार (Government of Uttar Pradesh) पर सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर के आरोप लगे हैं। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ के आंकड़े यूपी में बढ़े हैं। नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन ने सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को दिए हैं। आज महंगाई, बेरोज़गारी और अन्याय चरम सीमा पर है। यूपी सरकार के विभाग अपना बजट नहीं खर्च कर पा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि, जो पॉलिटिकल पार्टीज भाजपा को हरा सकती हैं उन्हीं के घर पर ED, CBI और इनकम टैक्स जा रही है। पूर्व में कांग्रेस यह काम करती थी आज कांग्रेस के रास्ते पर बीजेपी है कांग्रेस खत्म हो गई तो बीजेपी भी खत्म हो जाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि, अभी मैं अमेठी होकर आया। कार्यकर्ताओं से मिला। उन्होंने ये कहा सपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न अन्याय हो रहा है झूठे मुकदमे लग रहे हैं। हम कांग्रेस को वोट देते हैं। लेकिन कांग्रेस हमारी मदद नहीं करती। इसलिए यहां चुनाव लड़ना चाहिए।

 

 

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

 

Advertisement