Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। धनशोधन मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कथित जमीन घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन से ईडी कुछ देर में पूछताछ शुरू करेगी। रांची में हेमंत सोरेन के घर ईडी के अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं, इसको लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा दिया गया है।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
सोमवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी और करीब 40 घंटे तक सीएम के ‘लापता’ होने के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। ईडी का दावा है कि सोरेन के घर से छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। ईडी के दावे के बाद सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है।
मंगलवार को विधायकों के साथ की थी बैठक
बता दें कि, मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। कयास है कि हेमंत अपनी जगह पत्नी को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।