Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी

शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) के शुभारंभ, नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के वितरित किया।

पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर
पढ़ें :- UP News : यूपी में आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों का बैलेंस शून्य, इन खातों को बैंकों ने संदिग्ध श्रेणी में डाला

योगी ने उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े हुए सभी शिक्षकों ने मेहनत की, परिश्रम किया और ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले की स्थिति क्या थी, न सरकार के एजेंडे में शिक्षा थी, न गरीब बच्चों या सामान्य किसी भी बच्चे के बारे में कोई चिंता थी, क्योंकि ‘उनके लोग’ नकल कराते थे। आज ऐसा नहीं है। आज परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है। अब बच्चों को पारंपरिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिले।

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया।

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले

जहां आप पढ़ा रहे हैं, अपने बच्चे को वहीं लेकर जाइए, जब आपका बच्चा वहां पढ़ेगा, एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ेगी। अनुदेशकों को 17,000 रुपये तथा शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं। जब एक बच्चा साक्षर होता है, तो समाज साक्षर होता है और राष्ट्र समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यह यशस्वी बनने का समय है, राष्ट्रीय अभियान का हम हिस्सा बनें, हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं। उत्तर प्रदेश में हम स्कूली शिक्षा पर 80 हजार करोड़ से अधिक रुपये की राशि खर्च करते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद में पढ़ने वाले हर बच्चे के लिए डबल इंजन की सरकार ने साल में दो यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स, शूज, सॉक्स, स्वेटर ये सारी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध करवाई हैं।

इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया, साथ ही उन्हें मिड-डे मील भी वितरित किया। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं।

Advertisement