Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Most Expensive Mango : दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती झारखंड के जामताड़ा होती है, एक किलो आम की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Most Expensive Mango : दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती झारखंड के जामताड़ा होती है, एक किलो आम की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

By संतोष सिंह 
Updated Date

जामताड़ा। दुनिया के सबसे महंगे आम (Most Expensive Mango in World)  की खेती जामताड़ा में हो रही है। एक किलो आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। झारखंड के जामताड़ा में रहने वाले दो युवाओं ने विश्व के सबसे महंगे आम (Most Expensive Mango in World)  ‘मियाजाकी’ (Miyazaki) को सफलतापूर्वक उगाया है। जापानी आम मियाजाकी (Miyazaki)  की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये किलो है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर करेंगे हाथी की सवारी! BSP के सिम्बल पर कुशीनगर सीट से ठोंक सकते हैं ताल

जामताड़ा के अंबा गांव के रहने वाले किसान अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने अपने बागान में मियांजाकी प्रजाति के आम को सफलतापूर्वक उगाया है। मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) न केवल अपने बेहतरीन स्वाद बल्कि अपनी कीमत की वजह से भी जाना जाता है। इस आम के एक किलो कीमत में आप पांच तोला यानी 50 ग्राम सोना अपने घर ला सकते हैं। इतनी ही कीमत में आप रॉयल एनफील्ड की दो बुलेट मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं।

मियाजाकी आम की खासियत

जापानी नस्ल की इस आम का असली नाम ताईयो-नो-टोमागो (Taiyo-no-Tamago) है। दुनिया का सबसे महंगा (Sabse Mahanga Aam) मियाजाकी आम पकने के बाद उगते हुए लाल सूरज की तरह बेहद खूबसूरत दिखता है। यही कारण है कि इस आम को ‘एग ऑफ द सन’ (Egg of the Sun) यानी सूरज का अंडा भी कहा जाता है।

न केवल रंग बल्कि यह आम बेहद मीठे स्वाद का होता है। यह औषधीय गुणों लिए भी जाना जाता है। कहते हैं, इसकी भीनी-भीनी खुशबू तनाव दूर कर देती है। रस और गूदे से भरपुर इस आम में रेशे नहीं पाए जाते हैं।

पढ़ें :- Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, खुद को सेफ करने के लिए फटाफट करें ये काम

क्यों इतना महंगा है मियाजाकी आम

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) केवल अपने स्वाद और गुणों के कारण दुनिया का सबसे महंगा आम (Most Expensive Mango in World) नहीं है। बल्कि, इसे उगाने और उपजाने की प्रक्रिया बहुत जटिल और कठिन है। इसके रखरखाव और देखभाल में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।

इसकी खेती के लिए उपयुक्त मिटटी ही नहीं चाहिए, बल्कि उचित खाद और सही मात्रा में पानी देना होता है। फूलों की बागवानी से कहीं ज्यादा ध्यान इस आम के पौधे का रखना पड़ता है, क्योंकि यह हानिकारक कीट-फंगस से जल्दी प्रभावित हो जाता है। अच्छी गुणवता लेकिन कम उपज के कारण मियाजाकी दुनिया का सबसे महंगा आम (Sabse Mahanga Aam) है।

भारत में कहाँ होता है मियाजाकी आम

भारत की धरती मियाजाकी आम (Miyazaki Aam) के लिए बहुत अनुकूल नहीं है, लेकिन अनेक प्रयोगधर्मी किसानों नवाचार पद्धति से इस आम को सफलतापूर्वक उगाया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फार्म हाउस में के बड़े किसान ने इस आम को उगाया था। आपको बता दें, उस फार्म हाउस में इस आम की रखवाली में 3 गार्ड्स और जर्मन शेफर्ड कुत्ते रखे गए थे।

झारखण्ड के जामताड़ा में मियाजाकी आम (Miyazaki Aam) की खेती दो भाईयों ने शुरू किया है। इस साल पेड़ पर पहली बार फल आए हैं। खबर है कि इस नायाब और सबसे महंगे आम (Sabse Mahanga Aam) को बंगाल के मुर्शिदाबाद में मियाजाकी के फल को 1500 रुपये प्रति पीस की कीमत पर बेचा जा रहा है।

पढ़ें :- TMC उम्मीदवार ‘इंडिया’ गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सच्चे प्रतिनिधि, इस वजह से नहीं बन पाई बात : ​अभिषेक बनर्जी
Advertisement