Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत निर्वाचन आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का कर सकती है ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का कर सकती है ऐलान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: आगामी चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपना जोर लगा दी है। पार्टियां जमकर रैलियां कर रही हैं जन सभाएं कर रही है। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बताया जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान हो सकता है।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक दी हैं। बता दें कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को छठी बार जीत मिली थी। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटों पर, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी।

 हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटों में से भाजपा को 44 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था।

Advertisement