नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी उन्होंने महाराष्ट्र में फिक्सिंग का आरोप लगाया था। साथ ही कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर बड़े पैमाने पर वोट चोरी करने की बात कही थी।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये बढ़े दाम
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे! वोट चोरी करने के आपके हथकंडों के 100% पुख्ता सबूत हैं हमारे पास। हम उन्हें सामने भी लाएंगे और आप इसके अंजाम से बच नहीं पाएंगे-लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि, हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है!महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया। कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की – वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे। बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। INDIA गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।
चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे!
वोट चोरी करने के आपके हथकंडों के 100% पुख्ता सबूत हैं हमारे पास।
पढ़ें :- अखिलेश बोले: हमारी एक विधायक को गुमराह कर लिया गया, कहां FIR करें, Mou भी पर उठाएं सवाल: कहा मैनें अपने घर में दो चूल्हें बनवा लिये है।
हम उन्हें सामने भी लाएंगे और आप इसके अंजाम से बच नहीं पाएंगे – लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। pic.twitter.com/gYAVbDo20O
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2025
दरअसल, मानसून सत्र में बिहार में चुनाव से पहले हो रहे मतदान पुनरीक्षण को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इंडिया गठबंधन के नेता इस पर बहस की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने बहस से इनकार करते हुए इसे चुनाव आयोग का मामला बता दिया है।
तेजस्वी ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। उन्होंने कहा, अगर इनको चुनाव में बेईमानी करनी है तो हम चुनाव के बहिष्कार करने पर विचार कर सकते हैं।
पढ़ें :- ममता बनर्जी, बोलीं-राम सबके हैं, कानून-व्यवस्था से नहीं होने दूंगी खिलवाड़, 'रामनवमी' पर भाजपा के जुलूस को लेकर चढ़ा पश्चिम बंगाल का सियासी पारा