Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Election Result: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघायल में कौन होगा मुख्यमंत्री? तीनों राज्यों में सरकार में रहेगी भाजपा

Election Result: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघायल में कौन होगा मुख्यमंत्री? तीनों राज्यों में सरकार में रहेगी भाजपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Result: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है, जबकि मेघायल में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कहा जा रहा है कि नागालैंड में भी भाजपा सराकर का हिस्सा बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो तीनों राज्यों में भाजपा सत्ता में काबिज हो जाएगी। इसके साथ् ही अब सवाल उठ रहा है कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या पुराने चेहरों को फिर से पार्टियां विश्वास जताएंगी या फिर किसी नए चेहरे को कमान मिलेगी? आइए जानते हैं कि तीनों राज्यों में किसको कमान मिल सकती है।

पढ़ें :- UP News: सीएम योगी ने 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का गणित
बता दें कि, त्रिपुरा में भाजपा सरकार फिर से बनने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांक, बाद में माणिक साहा को कमान सौंप दी गयी थी। चुनावी रैलियों में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई बार साफ कर दिया कि माणिक साहा ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, उपमुख्यमंत्री जिश्नु देब वर्मा जरूर चुनाव हार गए हैं। ऐसे में उनकी जगह अब प्रतिमा भौमिक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

नागालैंड में नेफ्यू रियो को फिर मिलेगा ताज
विधानसभा चुनाव 2023 में नागालैंड में भाजपा गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। नागालैंड की 59 सीटों पर चुनाव हुए। यहां जुन्हेबोटो की आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन सीधे तौर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस और एनपीएफ को बड़ा झटका लगा है। दोनों ही पार्टियों ने चुनाव में कुछ खास हासिल नहीं किया। अब मुख्यमंत्री की बात करें तो यहां एनडीपीपी के मुखिया नेफ्यू रियो फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

मेघालय में कोनराड सीएम, भाजपा और यूडीपी हो सकती है सरकार का हिस्सा
मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी को 25 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, यूडीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यूडीपी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली है। एचएसपीडीपी और पीडीपी के दो-दो उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। सभी 2018 से एनपीपी के साथ सरकार में शामिल थे। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर से इन पार्टियों के सहारे एनपीपी के मुखिया कोनराड संगमा मुख्यमंत्री बन जाएं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है।

 

पढ़ें :- IND W vs PAK W T20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
Advertisement