1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana Election Result: 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब, कांग्रेसी कहेंगे EVM है खराब…सीएम नायब सैनी का निशाना

Haryana Election Result: 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब, कांग्रेसी कहेंगे EVM है खराब…सीएम नायब सैनी का निशाना

नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 8 तारीख को हम (भाजपा) सरकार बना रहे हैं। मेरे पास रिपोर्ट्स हैं, 'जनता देगी जवाब और ये(कांग्रेस) कहेंगे कि EVM है खराब'... पूर्ण बहुमत से हम सरकार बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने मिलकर हरियाणा के लोगों के हित में जो निर्णय लिए हैं वो लाजवाब हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल हो गए हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती हुई साफ दिख रही है। हालांकि, भाजपा भी अपने दावे कर रही है। अब सीएम नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि, पूर्ण बहुमत से हम सरकार बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने मिलकर हरियाणा के लोगों के हित में जो निर्णय लिए हैं वो लाजवाब हैं।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 8 तारीख को हम (भाजपा) सरकार बना रहे हैं। मेरे पास रिपोर्ट्स हैं, ‘जनता देगी जवाब और ये(कांग्रेस) कहेंगे कि EVM है खराब’… पूर्ण बहुमत से हम सरकार बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने मिलकर हरियाणा के लोगों के हित में जो निर्णय लिए हैं वो लाजवाब हैं। साथ ही कहा, अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भी पार्टी के पास कई विकल्प हैं। हमारे पास सरकार बनाने की सारी व्यवस्थाएं हैं, बाकी जरूरत पड़ने पर अन्य दलों आईएनएलडी ,जेजेपी, निर्दलीयों के विकल्प पर भी विचार संभव है।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आयेंगे। चुनाव के नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल में कांग्रेस सत्ता में वापसी करते हुए दिख रही है। वहीं, भाजपा की सत्ता से विदाई दिख रही है। हालांकि, 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...