1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर में बवाल: नरसिंहानंद के विवादित बयान से नाराज लोगों का हंगामा, पुलिस पर किया पथराव

सहारनपुर में बवाल: नरसिंहानंद के विवादित बयान से नाराज लोगों का हंगामा, पुलिस पर किया पथराव

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सहारनपुर में रविवार को बवाल हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नरसिंहानंद की बयानबाजी का विरोध करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग चौकी में ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सहारनपुर। महंत यति नरसिंहानंद द्वारा मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सहारनपुर में रविवार को बवाल हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नरसिंहानंद की बयानबाजी का विरोध करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग चौकी में ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

इस दौरान पुलिस ने उनकी नोकझोंक हो गई। भीड़ व बढ़ते विरोध को देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव की सूचना पर और फोर्स मौके पर पहुंची। अफसरों ने भी मोर्चा संभाला, इसके बाद भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। फिलहाल मामला शांत बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कईयों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि, नरसिंहानंद ने मुस्लिम समाज को लेकर विवादित बयान दे दिया था। विवादित बयानबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विवादित बयानबाजी का वीडियो वायरल होते ही जगह-जगह महंत नरसिंहानंद का विरोध होने लगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...