Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में मूर्ति विसर्जन के दाैरान उटंगन नदी में 11 के डूबने की सूचना, गोताखोर को दो शव मिले, डूबे लोगों की तलाश जारी

आगरा में मूर्ति विसर्जन के दाैरान उटंगन नदी में 11 के डूबने की सूचना, गोताखोर को दो शव मिले, डूबे लोगों की तलाश जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन (Durga Idol Immersion) के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। उटंगन नदी (Uttang River) में 11 लोगों के डूबने की सूचना है। इनमें से दो लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं एक अन्य युवक का इलाज जारी है। अन्य की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

गांव कुसियापुर के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गुरुवार को उटंगन नदी (Uttang River)  पहुंचे थे। यहां प्रतिमा विसर्जन (Idol Immersion)के दाैरान 11 लोग नदी के गहरे पानी में डूब गए। इससे चीखपुकार मच गई। माैके पर माैजूद लोगों ने नदी में डूबते तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। डूबे लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी (District Magistrate Arvind Malappa Bangari) ने बताया कि दोपहर में सात से आठ लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम माैके पर पहुंची। डूबे हुए लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

Advertisement