नई दिल्ली। राजनीति में बढ़ती कटुता के बीच तमिलनाडु से एक शानदार तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद आज विजय पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री को साल शॉल पहनाई। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर और वीडिया आने के बाद राजनीतिक दलों के साथ ही देश की जनता मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की तारीफ कर रही है और इसे स्वस्थ्य लोकतंत्र से जोड़ा जा रहा है।
पढ़ें :- स्टालिन ने दी विजय को बधाई और साथ में कुछ तंज, बोले- मुख्यमंत्री बनते ही ये मत बोलिएगा की सरकार के पास पैसा नहीं है
अभिनेता से नेता बने विजय ने कल ही तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सीएम विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही वहां पर दशकों से चले आ रहे DMK और AIADMK के वर्चस्व को तोड़ दिया।
वहीं, आज हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। हालांकि, राजनीति में इसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि, तमिलनाडु की जनता सीएम विजय से काफी उम्मीदें लगाए हुए है। बता दें कि, आज मुलाकात से पहले ही स्टालिन ने विजय को बधाई दे दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने आग्रह किया कि वे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पिछली सरकार पर दोष न मढ़ें।