Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भावुक अखिलेश यादव बोले- ‘पहली बार लगा कि बिन सूरज के उगा सवेरा’

भावुक अखिलेश यादव बोले- ‘पहली बार लगा कि बिन सूरज के उगा सवेरा’

By संतोष सिंह 
Updated Date

इटावा। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता के निधन के बाद आज सुबह पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने अपने पिता के बिना पहली सुबह की भावना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि आज पहली बार ऐसा लगा है कि बिन सूरज के सवेरा उगा है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने दो फोटो ट्वीट करने के साथ कैप्शन लिखा, ‘आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा।’ पहली फोटो में अखिलेश यादव मुलायम की जलती हुई चिता को प्रणाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में अखिलेश कुछ लोगों के साथ मुलायम सिंह (Mulayam Singh ) के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे हुए हैं। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक सैफई में हुआ था। उनके बेटे और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश ने उन्हें नम आखों से मुखाग्नि दी थी। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ा।

 

Advertisement