Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. शादीशुदा जिंदगी के इस राज को बयां करती है सगाई की अंगूठी, जानिए क्या कहती है आपकी रिंग

शादीशुदा जिंदगी के इस राज को बयां करती है सगाई की अंगूठी, जानिए क्या कहती है आपकी रिंग

By Manali Rastogi 
Updated Date
फोटो क्रेडिट- Faizan Patel Photography

फोटो क्रेडिट- Faizan Patel Photography

नई दिल्ली: आमतौर पर हर धर्म में शादी से पहले वर और वधू एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। हालांकि, आजकल के दौर में वर-वधू सोने, हीरे या फिर किसी और धातु से बनी रिंग पहनाना पसंद करते हैं। मगर क्या आपको मालूम है कि आपकी सगाई की अंगूठी आपके रिश्ते के बारे में कुछ न कुछ जरुर बताती है।

पढ़ें :- Holi Special Recipes: होली का मजा दोगुना कर देगी ये स्पेशल लजीज डिश, पढ़ें- आसान रेसिपी

हीरे की अंगूठी

अपनी क्लैरिटी और पारदर्शिता के लिए हीरा जाना जाता है। ऐसे में हीरे की अंगूठी अगर सगाई में पहनाई गई है तो इसका सफेद रंग शुद्धता के प्रतीक को दिखाता है। माना जाता है कि हीरे के रंग की तरह शादी भी शुद्ध, पारदर्शी, दोषपूर्ण और बिना किसी दिखावे के होनी चाहिए, ताकि पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत हो सके। शादी के मामले में पवित्रता यह है कि आप बिना किसी अपेक्षा के एक-दूसरे के प्रति कितने वफादार हैं और हीरे की अंगूठी उसी वफादारी का सबूत है।

सोने की अंगूठी

आजकल वर-वधूओं के बीच सोने की अंगूठी भी काफी चलन में है। अपनी सादगी और अनुग्रह के लिए सोने की अंगूठी ज्यादातर पसंद की जाती है। सोने की अंगूठी ये दर्शाती है कि आप अपनी मान्यताओं पर कितना विश्वास करते हैं और उनका कितना पालन करते हैं। सोने की अंगूठी इस बात का भी प्रमाण है कि आप शादी की मान्यताओं के प्रति कितने जागरूक हैं। सोने की अंगूठी काफी पारंपरिक होती है, जिससे ये पता चलता है कि आप अपनी संस्कृति से कितना जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- Viral Video : फैशन की नई दीवानगी, फ्रेंच लग्जरी ब्रांड के वन-लेग्ड जींस ने मचाया धमाल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

खानदानी अंगूठी

वैसे कई लोग सगाई के मौके पर अपनी खानदानी अंगूठी पहनाना पसंद करते हैं। मगर कई लोगों को यह नहीं पता कि आखिर खानदानी अंगूठी क्या दर्शाती है। विरासत और मूल्यों के महत्व का प्रतीक होती है खानदानी अंगूठी। हालांकि, कोई भी सोने या हीरे की अंगूठी खानदानी अंगूठी हो सकती है। आमतौर पर वर पक्ष वधू को खानदानी अंगूठी पहनाते हैं।

Advertisement