1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी बस पलटी, मासूम की मौत

सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी बस पलटी, मासूम की मौत

धुलेंडी की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गईं। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए। इसमें डेढ़ साल के मासूम की मौत हुई है

By santosh singh 
Updated Date

बड़वानी। धुलेंडी की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गईं। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए। इसमें डेढ़ साल के मासूम की मौत हुई है।

पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

मजदूरों से भरी बस पलसूद से गुजरात जा रही थी। इस दौरान ग्राम जूनाझिरा के पास सड़क किनारे बस पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस का चालक नशे में होकर तेज गति से चला रहा था। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेश चौहान सहित बड़वानी सिलावद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर बड़वानी सिलावद से 6-7 एम्बुलेंस पहुंची।

पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को सबसे पहले सिलावद अस्पताल ले जाएगा। यहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सिलावद पलसूद क्षेत्र के अलग-अलग गांव फलियों के ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हैं। बस पलटने की घटना में घायल करीब 10 लोगों को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। विधायक राजन मंडलोई ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...