1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया था इनकार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया था इनकार

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद वहां पर काफी राजनीतिक हलचल मची हुई है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो हारी नहीं हैं। अब वहां के राज्यपाल ने मौजूदा विधानसभा को बर्खास्त कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद वहां पर काफी राजनीतिक हलचल मची हुई है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो हारी नहीं हैं। अब वहां के राज्यपाल ने मौजूदा विधानसभा को बर्खास्त कर दिया है। संविधान के हिसाब से विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है और मौजूदा विधानसभा 8 मई 2021 से 7 मई 2026 तक अस्तित्व में रही। उधर, बीजेपी की तरफ से सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद सरकार बनाने का खाका साफ हो जाएगा।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में उद्धवसेना में बड़ी टूट! संजय राउत बोले- रात में ही 15 करोड़ दिए गए एडवांस

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...