1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. PF निकालना होगा आसान! अब ATM और UPI से भी मिलेगा पैसा, EPFO ला रहा बड़ा बदलाव

PF निकालना होगा आसान! अब ATM और UPI से भी मिलेगा पैसा, EPFO ला रहा बड़ा बदलाव

देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब सदस्य ATM और UPI के जरिए भी अपने प्रोविडेंट फंड का पैसा निकाल सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुविधा मई के आखिर तक शुरू हो सकती है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

EPFO Updates : देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब सदस्य ATM और UPI के जरिए भी अपने प्रोविडेंट फंड का पैसा निकाल सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुविधा मई के आखिर तक शुरू हो सकती है।

पढ़ें :- NRHM Scam : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और दो सेवानिवृत्त सीएमओ समेत छह के खिलाफ FIR , बिना काम किए हड़पे करोड़ों रूपये

EPFO के करीब 8 करोड़ सदस्य इस नए सिस्टम का फायदा उठा सकेंगे। संगठन पहले ही EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है, जिसका मकसद पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाना है। इस अपग्रेड के बाद PF निकासी, क्लेम सेटलमेंट और फंड ट्रांसफर पहले से ज्यादा तेज हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत EPFO अपने सदस्यों को खास ATM कार्ड जारी कर सकता है। यह कार्ड सीधे उनके PF खाते से जुड़ा होगा। इसके जरिए सदस्य किसी भी ATM से पैसा निकाल पाएंगे। वहीं UPI सुविधा शुरू होने के बाद PF बैलेंस सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

हालांकि निकासी की एक सीमा भी तय की जाएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा ही ATM या UPI के जरिए निकाल सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी होंगी। सदस्य का UAN एक्टिव होना चाहिए और आधार, PAN, बैंक अकाउंट व IFSC जैसी KYC डिटेल्स अपडेट और लिंक होना जरूरी होगा। EPFO का मानना है कि इससे करोड़ों कर्मचारियों को इमरजेंसी में तुरंत आर्थिक मदद मिल सकेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...