1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. होटल रूम में बाहरियों की एंट्री पर रोक, IPL में हनीट्रैप खतरे के बीच BCCI ने जारी किए कड़े नियम

होटल रूम में बाहरियों की एंट्री पर रोक, IPL में हनीट्रैप खतरे के बीच BCCI ने जारी किए कड़े नियम

: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 सीजन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर बोर्ड अब पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। इसी वजह से होटल में बाहरी लोगों की एंट्री और खिलाड़ियों से निजी मुलाकातों पर कड़े नियम लागू किए गए हैं। देवजीत सैकिया की ओर से सभी फ्रेंचाइजियों को भेजे गए आधिकारिक निर्देश में साफ कहा...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

ipl 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 सीजन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर बोर्ड अब पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। इसी वजह से होटल में बाहरी लोगों की एंट्री और खिलाड़ियों से निजी मुलाकातों पर कड़े नियम लागू किए गए हैं। देवजीत सैकिया की ओर से सभी फ्रेंचाइजियों को भेजे गए आधिकारिक निर्देश में साफ कहा गया है कि अब कोई भी गेस्ट बिना अनुमति खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ के होटल रूम तक नहीं पहुंच सकेगा।

पढ़ें :- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का फैसला: पाकिस्तान दौरे को छोड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल समाप्त होने तक रुक सकते हैं।

बोर्ड ने यह फैसला कुछ ऐसे मामलों के सामने आने के बाद लिया है, जहां खिलाड़ियों से मिलने आए लोगों की जानकारी टीम मैनेजर तक को नहीं थी। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ से मिलने आने वाले व्यक्ति को पहले टीम मैनेजर से मंजूरी लेनी होगी। यदि कोई विजिटर होटल रूम तक जाना चाहता है तो उसके लिए लिखित अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अप्रूवल किसी भी बाहरी व्यक्ति को निजी कमरे में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

BCCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों से मिलने वाले मेहमान केवल होटल की सार्वजनिक जगहों जैसे लॉबी, कैफे या रिसेप्शन एरिया में ही मुलाकात कर सकेंगे। बोर्ड चाहता है कि टीम के अंदर आने-जाने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।एडवाइजरी में सबसे ज्यादा ध्यान हनीट्रैप और सुरक्षा खतरों पर दिया गया है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को चेतावनी दी है कि हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट होने की वजह से खिलाड़ियों को टारगेट करने की कोशिशें हो सकती हैं।

BCCI ने कहा कि कुछ लोग खिलाड़ियों या स्टाफ को फंसाकर निजी जानकारी हासिल करने, विवाद खड़ा करने या कानूनी संकट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। बोर्ड ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों की आशंका का भी जिक्र किया है और कहा है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े विवाद में बदल सकती है। इसी वजह से सभी टीम मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे होटल मूवमेंट और विजिटर्स की पूरी निगरानी रखें।

BCCI की IPL ऑपरेशंस टीम समय-समय पर यह भी जांच करेगी कि फ्रेंचाइजियां इन नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं। बोर्ड ने साफ संकेत दिया है कि सुरक्षा नियमों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की लोकप्रियता और लगातार सार्वजनिक मौजूदगी को देखते हुए BCCI अब किसी भी संभावित खतरे से पहले ही सतर्क रहना चाहता है। यही वजह है कि इस बार सुरक्षा और निजी गतिविधियों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- रियान पराग के बाद अब, चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...