1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Holi Special Recipes: होली का मजा दोगुना कर देगी ये स्पेशल लजीज डिश, पढ़ें- आसान रेसिपी

Holi Special Recipes: होली का मजा दोगुना कर देगी ये स्पेशल लजीज डिश, पढ़ें- आसान रेसिपी

Holi Special Recipes: रंगोत्सव यानी होली का पर्व शुक्रवार यानी 14 मार्च को मनाया जाना है। यह पर्व शत्रु भुलाकर रंग-गुलाल खेलते हुए जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। लेकिन, बिना लजीज पकवानों के होली का जश्न फीका-फीका सा नजर आता है। ऐसे में हम इस लेख के माध्यम से आपको कुछ स्पेशल डिश की रेसिपी बताने वाले हैं, जो होली के जश्न दोगुना कर देंगे। आइए जानते हैं होली पर मेहमानों के स्वागत में कौन-से पकवान परोस सकते हैं...

By Abhimanyu 
Updated Date

Holi Special Recipes: रंगोत्सव यानी होली का पर्व शुक्रवार यानी 14 मार्च को मनाया जाना है। यह पर्व शत्रु भुलाकर रंग-गुलाल खेलते हुए जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। लेकिन, बिना लजीज पकवानों के होली का जश्न फीका-फीका सा नजर आता है। ऐसे में हम इस लेख के माध्यम से आपको कुछ स्पेशल डिश की रेसिपी बताने वाले हैं, जो होली के जश्न दोगुना कर देंगे। आइए जानते हैं होली पर मेहमानों के स्वागत में कौन-से पकवान परोस सकते हैं…

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

1. गुझिया

गुझिया को होली के पारंपरिक डिश के रूप में पहचान मिल चुकी है। इसके बिना होली का जश्न आधा-अधूरा है। इसको बनाने वाली सामग्री- 2 कप मैदा, 1 कप चीनी, 1/2 कप खोया, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर और 1/4 चम्मच केसर है। हालांकि, आप अपने अनुसार इन सामानों को ज्यादा मात्रा में भी बना सकते हैं।

गुझिया बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले चीनी, खोया, इलायची पाउडर और केसर इन सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

2. दूसरी तरफ मैदे में मोइन लगाकर अच्छे से गूंथ लें। लेकिन, ध्यान रखें कि गूंथने के बाद मैदा सख्त न हो।

3. अब गुझिया के सांचे या फिर हाथ से मैदे में तैयार मिश्रण को भरकर गुझिया का आकार का बना लें।

4. इसके बाद गुझिया को कड़ाही में तल लें।

5. गुझिया बनकर तैयार है, इसे परोस सकते हैं।

2. ठंडाई

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

होली में कोल्ड ड्रिंक या अन्य पेय पदार्थ की बजाय ठंडाई सबसे अच्छा विकल्प है। जिसे बनाने के लिए सामग्री- दूध, चीनी इलायची पाउडर, चम्मच केसर और पिस्ता पाउडर शामिल है।

ठंडाई बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले चीनी इलायची पाउडर, चम्मच केसर और पिस्ता पाउडर को एक साथ मिलाकर पीस लें।

2. फिर इस मिश्रण को ठंडे दूध में मिला लें।

3. अब छानकर बादाम से गार्निश करके सर्व करें।

3. नमक पारे

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

होली पर चिप्स-पापड़ के साथ नमक पारे को स्नैक्स के रूप में सर्व करना एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लगभग हर कोई पसंद करता है। नमक पारे बनाने के लिए सामग्री- गेहूं या मैदे का आटा, अजवाइन, पानी, रिफाइंड ऑयल और नमक है।

नमकपारा बनाने की रेसिपी

1. आटे में ऑयल, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें।

2. गुनगुने पानी आटा अच्छी तरह गूंथ लें।

3. 20 मिनट के लिए ढंककर रखें, भिल मोटा बेल लें और मनचाहे आकार में काट लें।

4. बेकिंग ट्रे में थोड़ा घी लगाकर ग्रीसिंग करें, ओवन को 5-10 मिनट पर सेट कर नमकपारे बेक करें। या फिर कड़ाही में सुनहरा होने तक तल लें।

5. ठंडा होने पर इसे सर्व करें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...