Essar Group appoints Manu Kapoor : एस्सार ग्रुप ने शुक्रवार को मनु कपूर को सार्वजनिक नीति और कॉर्पोरेट मामलों के समूह प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। तीन दशकों से अधिक समय का अनुभव रखने वाले कपूर के पास निगमों, सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों और उद्योग समूहों के साथ काम करने की दक्षता है।
वह मध्य पूर्व, अफ्रीका, मध्य एशिया, रूस, सीआईएस, पूर्वी यूरोप, बाल्टिक और एशिया में निगमों की प्रतिष्ठा और ब्रांडों के प्रबंधन के सफल करियर वाले एक सक्सेस लीडर हैं। उन्हें दुनिया भर में भू-राजनीतिक परिदृश्य का गहरा ज्ञान है।
पढ़ें :- बांग्लादेश ने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के लिए बंद किया एयरस्पेस, प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान ने भारत के खिलाफ लिया बड़ा फैसला
उनकी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया ने कहाः “हमें एस्सार परिवार में मनु कपूर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। पब्लिक पालिसी और कॉर्पोरेट मामलों के समूह प्रमुख के रूप में, मनु व्यवसायों, सरकारी निकायों, नियामकों, मीडिया और नीति निर्माताओं सहित प्रमुख हितधारकों के साथ रणनीतिक संबंध बनाने और बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।
कपूर ने कहा, “एस्सार ऊर्जा संक्रमण, हरित इस्पात, डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और नवाचार में अपनी वैश्विक उपस्थिति को मजबूत कर रहा है। यह उद्योग के विशेषज्ञों के साथ सहयोग करने और वैश्विक प्रभाव डालते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान करने का एक अविश्वसनीय अवसर है। मैं एस्सार की निरंतर सफलता का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।”