Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. European Union : यूरोपीय संघ ने रूसी गैस पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना बनाई , गैस आयातकों को देना होगा ये प्रमाण

European Union : यूरोपीय संघ ने रूसी गैस पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना बनाई , गैस आयातकों को देना होगा ये प्रमाण

By अनूप कुमार 
Updated Date

European Union :  यूरोपीय संघ ने रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कदम उठाए हैं। यूरोपीय संघ ने रूस से गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाने की योजना तैयार कर ली है, जिसका प्रस्ताव 17 जून को प्रस्तुत किया जाएगा। खबरों के अनुसार, प्रस्तावित नियमों के तहत कंपनियों को अपने रूसी गैस अनुबंधों की पूरी जानकारी यूरोपीय आयोग को देनी होगी। इस प्रस्ताव का उद्देश्य 2027 के अंत तक रूसी गैस आयात समाप्त करना और नए अनुबंधों पर 2024 के अंत तक प्रतिबंध लगाना है।

पढ़ें :- Middle East Flights :  मिडिल ईस्‍ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव

आयोग के आंतरिक दस्तावेज़ के अनुसार, कंपनियों को अनुबंध की अवधि, वार्षिक मात्रा, गंतव्य शर्तें और अनुबंध की तारीख जैसे विवरण देने होंगे। साथ ही, गैस आयातकों को यह भी प्रमाण देना होगा कि उनकी आपूर्ति रूसी मूल की नहीं है। ।प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि 2026 से EU के एलएनजी टर्मिनलों पर रूसी कंपनियों को सेवाएं देना बंद कर दिया जाएगा, जबकि दीर्घकालिक अनुबंधों के लिए अंतिम तारीख 2027 के अंत तक होगी।

Advertisement