Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी कैबिनेट का विस्तार: यूपी के सात नेता कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, कौशल किशोर, अनुप्रिया पटेल समेत ये हैं नाम

मोदी कैबिनेट का विस्तार: यूपी के सात नेता कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, कौशल किशोर, अनुप्रिया पटेल समेत ये हैं नाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में होने वाला यह पहला कैबिनेट का विस्तार है। इस कैबिनेट विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं, इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के सात सांसद मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी

इस विस्तार में राजनीतिक समीकरण के लिहाज से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित सात नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, एसपी सिंह बघेल, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, अजय मिश्रा और भानु प्रतात वर्मा शामिल किए गए हैं।

Advertisement