Indonesian military complex explosion : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास एक सैन्य गोला-बारूद गोदाम में शनिवार शाम हुए विस्फोट के बाद 130 से अधिक परिवारों को निकाला गया है। ख्बरों के अनुसार,यह विस्फोट जकार्ता की पूर्वी सीमा से लगभग 7 किमी दूर पश्चिम जावा प्रांत के बोगोर रीजेंसी के सिआंगसाना गांव में जकार्ता क्षेत्रीय सैन्य कमान के स्वामित्व वाले गोदाम में हुआ। रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट 7 किमी के दायरे में सुना गया था।
पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए
खबरों के अनुसार, पश्चिम जावा के कार्यवाहक गवर्नर बे माचमुदीन ने शनिवार को स्थानीय मीडिया को बताया कि निकाले गए लोगों को वर्तमान में दो अलग-अलग अस्थायी आश्रयों में रखा जा रहा है।
जयकार्ता क्षेत्रीय सैन्य कमान के प्रमुख मोहम्मद हसन के अनुसार, रविवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 3:45 बजे अग्निशमन दल विस्फोटों को बुझाने में कामयाब रहे। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।