Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB vs SRH मैच के टिकट मिनटों में बिके तो भड़के फैंस, गड़बड़ी का लगाया आरोप

RCB vs SRH मैच के टिकट मिनटों में बिके तो भड़के फैंस, गड़बड़ी का लगाया आरोप

By Abhimanyu 
Updated Date

RCB vs SRH Match Tickets : आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से होने वाली है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जिसको लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला है। दरअसल, नए सीजन के ओपनिंग मैच के लिए टिकट बुकिंग मंगलवार शाम 4 बजे शुरू हुई थी. लेकिन कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बिक गए। जिसको लेकर नाराज कुछ फैंस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- RCB का बड़ा फैसला: भगदड़ में जान गंवाने वालों की याद में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के टिकट की कीमत 3,750 रुपये से लेकर 47,000 रुपये तक तय की गयी थी। आरसीबी के इस होम ग्राउंड की क्षमता मजह 40,000 दर्शकों की है। इसके अलावा, 11 सीटें पिछले साल भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए खाली रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने इस मैच का टिकट न मिल पाने को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की। एक फैन ने दावा किया कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही टिकट सोल्ड आउट दिखने लगे।

दूसरे फैन ने कहा कि आरसीबी टिकट सेल खोलने का क्या मतलब जब फैंस के लिए सीट ही नहीं है? वो 4 बजे लॉगिन था, 4:01 पर सेल शुरू हुई और वह टिकट बुक नहीं कर सका।  कुछ ने तो टिकट बुकिंग प्रक्रिया में ही गड़बड़ी का आरोप लगाया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे पेमेंट तक पहुंचे, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। यही नहीं कुछ लोगों ने ये आरोप तक लगा दिये कि बड़ी संख्या में टिकट पहले से VVIP को दे दिए गए। फिलहाल, हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते, लेकिन आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच को लेकर फैंस के जबर्दस्त जुनून से इंकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement