Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. किसान आंदोलन: जब किसान के समर्थन करने पर ट्रोल हुई मिया खलीफा, पूर्व पोर्न स्टार बोली- अब भी साथ खड़ी हूं

किसान आंदोलन: जब किसान के समर्थन करने पर ट्रोल हुई मिया खलीफा, पूर्व पोर्न स्टार बोली- अब भी साथ खड़ी हूं

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: किसान आंदोलन ने अब तेजी पकड़ ली है जिसके समर्थन में विदेशी हस्तियां लगातार ट्वीट कर रही हैं। इनमें पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और पोर्न रहीं मिया खलीफा समेत कई सेलेब्स शामिल हैं

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

आपको बता दें, अब भारत में मिया खलीफा और रिहाना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी मिया खलीफा को उनके पोर्न पास्ट को लेकर निशाना साध रहे हैं। इस पर मिया ने लोगों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।

मिया खलीफा को होश आ गया

लेबनानी-अमेरिकी पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भारत में किसान प्रदर्शन के पक्ष में ट्वीट किया था, जिसके बाद लोगों ने उनका जबरदस्त विरोध किया।  इसके बाद मिया ने शुक्रवार को इस संबंध में फिर ट्वीट किया और कहा कि वह अपने पक्ष से नहीं झुकेंगी। खलीफा ने खुद और ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ प्रदर्शन की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

इस तस्वीर में प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्डस पकड़े हुए हैं और इसमें लिखा है, “मिया खलीफा को होश आ गया।” इस लाइन के माध्यम से संभवत: उनके पोर्न पास्ट पर कटाक्ष किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,”मैं पुष्टि करती हूं कि मुझे सच में होश आ गया है और आपकी चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी, भले ही यह अनावश्यक हो। मैं फिर भी किसानों के साथ खड़ी हूं।”

Advertisement