Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fatehgarh District Jail: बंदी की मौत के बाद फतेहगढ़ जिला जेल में बवाल, पुलिस पर पथराव के साथ हुई आगजनी

Fatehgarh District Jail: बंदी की मौत के बाद फतेहगढ़ जिला जेल में बवाल, पुलिस पर पथराव के साथ हुई आगजनी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Fatehgarh District Jail: यूपी (UP) के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ (Fatehgarh) स्थित जिला जेल (district jail) में रविवार सुबह जमकर बवाल हुआ। इस दौरान जेल में पथराव कर आगजनी की घटना की गई। आग लगने के बाद जेल में हड़कंप मच गया। इसके बाद जेल में अलार्म बजा दिया गया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में सिपाही जितेंद्र और एक बंदी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सिपाही की आंख पर पत्थर लगा है। जेल में बवाल की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संजय सिंह जिला जेल पहुंच गए हैं। उधर, जेल की छत पर चढ़कर बंदी पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। उपद्रव कर रहे बंदियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस चलाई गई।

फिलहाल अभी स्थिति नियंत्रण में है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार एक बंदी बीमार हुआ था, जिसे उपचार के लिए सैफाई भेजा गया था। बताया जा रहा है कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। इसकी सूचना जेल पहुंची तो बंदियों ने बवाल शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बंदियों ने पहले चाय लेने से मना कर दिया।

इसके बाद हंगामे के साथ आगजनी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों के सख्ती करने पर बंदी और भड़क गए जिसके बाद बवाल बढ़ गया और बंदियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान आगजनी भी की गई। फिलहाल, अब स्थिति नियंत्रण में है। बवाल के बाद वहां पर पुलिस फोर्स को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अफसर बंदियों को समझाने में जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement